आखिर सच जीत गया : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते अपने सोशल हैंडल पर एक दिल को छू देने वाला पत्र पोस्ट किया। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “इस फैसले को आने में भले पांच साल का वक्त लगा हो, लेकिन आखिर आज सच जीत ही गया। इस फैसले से सभी को सीख मिलेगी। मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर गर्व महसूस हो रहा है।” प्रियंका ने आगे लिखा, “पिछले 5 सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था। सभी यही चाहते थे कि उन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। ये कोई मामूली लड़ाई नहीं थी। ये एक ऐसी क्रांति थी जिसने पूरे भारत को हिला दिया था। इस क्रांति में भारत का हर तबका चाहे वह वर्किंग वुमन, स्टूडेंट्स, हर कोई इसमें शामिल था। 5 साल पहले शुरु हुई इस लड़ाई का फैसला आज हुआ है। यह एक ऐसी लड़ाई थी, जिससे हर इंसान ने अपने तरफ से लड़ा। निर्भया को हमलोग कभी भूल नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक की नहीं बल्कि समाज के हर तपके की थी हर लड़की की थी। हम निर्भया को कभी नहीं भूल पाएंगे।”