Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में प्रमुख आकर्षक का बना क्षेत्र

uk 3

देहरादून | निवेशक सम्मेलन के प्रथम दिन आँडी प्रथम में टूरिज्म एण्ड हास्पिटैलिटी विषय पर बोलते हुए केन्र्दीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे एलफोन्स ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक, वाटर, एडवेंचर आदि में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों को निवेश हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने पर्वतारोहण, रीवर राफ्टिंग, वाटर स्पोट्स, पैराग्लाइडिंग, बंपीजंपिंग, स्कीइंग आदि क्षेत्रों में निवेशकों को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के अनछुए पहलुओं के साथ अर्धविकसित क्षेत्रों के व्यापक विकास से राज्य की आर्थिकी मजबूत होगी और रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सौन्दर्य बेजोड़ होने के साथ साहसिक पर्यटन में रूचि रखने वाले लोगों के लिए एक अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने इनवेस्टर्स से आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो से प्रमुख आकर्षक का क्षेत्र बन रहा है, इसलिए निवेशक आकर्षक पैकेजों के साथ अपना निवेश करें। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने निवेशक सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि राज्य में पर्यटकों की सुविधा हेतु केन्र्द व राज्य सरकार हर मौसम के उपयुक्त सड़कों के निर्माण के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर चलते हुए अवसंरचना विकास कार्यो पर कार्य अर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति तेज किए जाने हेतु जिलों को हवाई और रेल सेवा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे तेजी से विकसित होते राज्यों में से एक उत्तराखंड राज्य निवेशकों के लिए आर्थिक दृष्टि से अतयंत महत्वपूर्ण है, यहां असीमित अवसर है इसलिए निवेशक वेहिचक पर्यटन के क्षेत्र में अपना निवेश करने के लिए आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन नीति को देशी-विदेशी पर्यटकों के.बीच और आकर्षक बनाने के लिए नये उत्पादों के विकास पर केन्र्दीत है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नीति में राज्य में पर्यटन क्षेत्र में अवसंरचना में निवेश हेतु आकर्षक प्राविधान रखे है और प्रोत्साहनों की रूपरेखा छोटे और बड़े दोनों प्रकार के निवेशकों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन सेक्टर को ऊद्योग का दर्जा दिया है तथा राज्य में पर्यटन के विकास हेतु पर्यटन नीति भी लागू की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन के विकास हेतु एक विकसित प्रणाली का विकास किया है , पर्यटन के क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रूपये से अधिक का निवेश के एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं।

Leave A Comment