Breaking News:

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024



उत्तराखड : सीएम ने ’द हंस फाउण्डेशन हाॅस्पिटल’ का किया उद्घाटन

cm-ukचमोली | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोलीसैंण, सतपुली में द हंस फाउण्डेशन द्वारा नवनिर्मित ’द हंस फाउण्डेशन जनरल हाॅस्पिटल’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि नवनिर्मित ’द हंस फाउण्डेशन जनरल हाॅस्पिटल’ से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पौड़ी तथा कोटद्वार के बीच इस अस्पताल के स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवागमन की बेहतर सुविधाओ से पलायन पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि सतपुली में इस प्रकार के संस्थान स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पौड़ी के जिला अस्पताल से निजी सहभागिता के अन्तर्गत टेलीरेडियोलाॅजी सुविधा की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के 23 अन्य अस्पतालो में टेलीरेडियोलाॅजी की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम में चेयरपर्सन, एवं सह-संस्थापक ’द हंस फाउण्डेशन’ सुश्री श्वेता रावत ने कहा कि 8 एकड़ क्षेत्र में फैले इस अस्पताल में कुल 150 बैड की क्षमता के साथ ही विभिन्न रोगों के उपचार के लिए कई आधुनिक उपकरण एवं तकनीकियां भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी का अस्पताल में उपचार न होने पर मरीज को हायर सेंटर भेजने की भी व्यवस्था अस्पताल के द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद/पूर्व मुख्यमंत्री मे.ज.(से.नि.) बी.सी. खण्डूड़ी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री डाॅ.हरक सिंह रावत, अरविंद पाण्डेय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधायक गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ.इंदिरा हृदयेश, हंस फाउण्डेशन के प्रेरणास्त्रोत भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी, हंस फाउण्डेशन के सह-संस्थापक मनोज भार्गव, भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिता आनन्द सिंह बिष्ट, गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment