एअर इंडिया ने बनाया रिकाॅर्ड, जाने ख़बर…
नई दिल्ली। एयरइंडिया ने एक नया रिकाॅर्ड स्थापित कर दिया। एयरइंडिया ने दिल्ली से सेन की प्रशांत महासागर के उपर से होकर गुजरने वाली अबतक की सबसे लम्बी यात्रा को संचालित किया। एयर इंडिया की फ्रलाइट ने दिल्ली से सैन की दूरी मात्र 14.5 घंटे में तय की। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली से प्रशांत महासागर के रास्ते सैन पहुंचा जबकि अटलांटिक महासागर के रास्ते वापस दिल्ली आया। इस तरह इसने पृथ्वी का पूरा चक्कर भी लगाया। आमतौर पर विमान अटलांटिक महासागर के रास्ते भेजा जाता है जिसमें ज्यादातर ये दूरी तय करने में फ्रलाइट को 17.5 घंटे लगते हैं। विमान ने 2 घंटे कम समय में ही इस यात्रा को पूरा कर लिया। यह विमान लगातार साढ़े सात घंटे तक समुद्र के ऊपर उड़ता रहा। बीते अगस्त में परिचालन के नियमों में किए गए बदलावों के बाद इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी गई है। एयर इंडिया की पफलाइट संख्या 173 के कैपटन रजनीश शर्मा ने बताया कि हमने 15,140 किमी की यात्रा तय की जिसमें 14.30 घंटे लगे। इससे हमने अटलांटिक के मुकाबले करीब 13 टन ईंधन की बचत की।