कई मुख्यमंत्री आये और गए पर 24 साल से कायम है इस राजा का राज
इलाहाबाद | राजा भैया लगातार छठी बार कुंडा से चुनाव जीते । यही नही उन्होंने 1,36,597 वोटों से विशाल जीत अपने नाम किया। हालांकि कई मुख्यमंत्री आये और गए पर कुंडा में राजा भैया का जलवा 24 साल से कायम है। बता दें कि पूर्व यूपी सीएम कल्याण सिंह ने इन्हें कुंडा का गुंडा कहकर संबोधित किया था। एक 26 साल के नवजवान ने 2 दशकों से राज करने वाले नियाज हसन का तख़्त पलट दिया था। पहले कुंडा सीट पर कांग्रेस के नियाज हसन का डंका बजता था। हसन 1962 से लेकर 1989 तक कुंडा से 5 बार विधायक चुने गए। अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद भदरी रियासत के राजकुमार रघुराज प्रताप ने सोशल वर्क का रुख किया। रघुराज अपनी वर्किंग स्टाइल की वजह से जल्द ही कुंडा के दिल पर राज करने लगे।