काम की बात : रात 8 से सुबह 7 बजे तक देहरादून-मसूरी मार्ग रहेगा बंद
मसूरी। सुबह 7 से रात आठ बजे तक मसूरी-देहरादून मार्ग आम लोगों के लिए खुला रहेगा। यह मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन होने के बाद बंद पड़ा था। हालांकि, पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने भूस्खलन वाले क्षेत्र में पुलिस और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया है।भूस्खलन वाले क्षेत्र से वाहनों को एक-एक कर भेजा जा रहा है।सड़क पार करते हुए कई वाहन पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सड़क के दोनों छोर पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भी तैनात की है।उन्होंने कहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर रात 8 से सुबह 7 बजे तक मसूरी देहरादून मार्ग आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।