खेल मंत्री पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद से मिलने अस्पताल पहुंचे
युवा मामले और खेल मंत्री विजय गोयल बीमार पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपिक खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद से आज मुलाकात करने गए। शाहिद जिगर और गुर्दे संबंधी बीमारी के इलाज के लिए गुड़गांव के एक निजी अस्पताल भर्ती हैं। गोयल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और इस स्टार खिलाड़ी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं दीं। गोयल ने व्यक्तिगत रूप से मोहम्मद शाहिद के प रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम द्वारा तिरंगा फहराने के लिए मोहम्मद शाहिद की शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। मोहम्मद रिवार के सदस्यों, उनकी पत्नी प्रवीण शाहिद, पुत्र मोहम्मद साइस, पुत्री हिना शाहिद से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और पूर्व हॉकी कप्तान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं दीं।मोहम्मद शाहिद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने खिलाड़ी की गंभीर हालत के बारे में जानकारी दी और बताया की उन्हें सबसे अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। गोयल ने कहा किशाहिद अपने समय के एक जाने-माने हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और हमेशा फॉरवर्ड पोजिशन पर खेले हैं। उन्होंने 1980 में रूस में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया जहां हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। वे 1984 लॉस एंजिल्स और 1988 सियोल ओलंपिक में हॉकी टीम के सदस्य रहे। 1986 के एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे और उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। वे 1982 में आयोजित एशियाई खेल में रजत पदक जीतने वाली टीम के एक सदस्य थे।