चयनित उपजिलाधिकारी को पिटकुल अधिकारियों ने किया सम्मानित
रुड़की | दिनांक 12 जुलाई को 220 के0वी0 उपकेंद्र रामनगर रुड़की पर अनुपम सिंह ,
अधीक्षण अभियन्ता की अध्यक्षता में पिटकुल के अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 में चयनित उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वाले अधिकारियों में आशु सागर, अधिशासी अभियन्ता , सुनील कुमार मोघा , अमित कुमार , राजबीर सिंह , आजाद सिंह , वीरेन्द्र सिंह मेहरा , रविन्द्र कुमार , राजविन्दर सिंह , तेजवीर सिंह , अमरीश प्रधान आदि उपस्थित थे ।
खबरे और भी …
लक्ष्मण झूला पुल : एक वैकल्पिक पुल का होगा निर्माण
देहरादून | राज्य सरकार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प जल्द ही तैयार कर लेगी। इसके लिए एक वैकल्पिक पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को लक्ष्मण झूला के संबंध में भेंट करने आई विधायक यमकेश्वर ऋतु खण्डूड़ी को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छः माह पूर्व आईआईटी रुङकी के विशेषज्ञों से लक्ष्मण झूला की फिजीबिलिटी पर अध्ययन करने को कहा गया था। उनसे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पुल की स्थिति ऐसी नही है कि इस पर अधिक आवाजाही खासतौर पर चार पहिया या दुपहिया वाहनों को अनुमति दी जा सके। कांवङ मेले में भारी भीङ को देखते हुए लक्ष्मण झूला पर आवाजाही को जारी रखना उचित नहीं रहता। जन सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। इसलिए लक्ष्मण झूला पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही को तुरंत रोकने का निर्णय किया गया है। साथ ही इसका विकल्प भी जल्द से जल्द तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मण झूला उत्तराखंड की एक सांस्कृतिक धरोहर है। ऋषिकेश के प्रमुख आकर्षण केन्द्र के रूप में देश-विदेश में इसकी पहचान है। यहाँ तक कि अनेक फिल्मों में यहाँ का फिल्मांकन प्रमुखता से किया गया है। लक्ष्मण झूला का समुचित रखरखाव करते हुए किस तरह से हेरिटेज के तौर पर संरक्षित किया जा सकता है, इसके लिए भी विशेषज्ञों की राय से कार्य योजना बनाई जाएगी।