Breaking News:

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024



जनपदो में 50 विधवा महिलाओं को डेरी विकास विभाग द्वारा गाय उपलब्ध होगी

cm-uk

प्रदेश में रक्षाबन्धन, जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया जायेगा, इसके अन्तर्गत रक्षाबन्धन से पूर्व 28 अगस्त को वृक्षारोपण के लिये प्रत्येक जनपद में 500 महिलाओं को अधिकतम 5 वृक्ष उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे। इन वृक्षों के एवज में वन विभाग द्वारा प्रति वृक्ष की दर पर देय धनराशि का भुगतान एफडी के रूप में मौके पर किया जायेगा, इस अवसर में महिलाओं द्वारा प्रभारी मंत्री एवं अन्य लोगो को राखी भी बांधी जायेगी। जबकि जन धन से जन सुरक्षा योजना के अन्तर्गत बीमा योजना की भी शुरूआत की जायेगी। इसकी पाॅलिसी के प्रिमियम की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से वहन की जायेगी। इस योजना में अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने वाली महिला, स्वंय सहायता समूहों, महिला मंगल दलो को 10 रू0 प्रति पाॅलिसी की दर पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जायेगी। यह धनराशि भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ही दी जायेगी। जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को जिन योजनाओं की शुरूआत की जायेगी, उनमे गंगा गाय योजना के अधीन प्रत्येक जनपद में 50 विधवा महिलाओं को डेरी विकास विभाग द्वारा गाय उपलब्ध करायी जायेंगी। शिक्षक दिवस को शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति सहित राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। जनपद मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमो के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री होंगे। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मंगलवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियो के साथ वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि महिलाओं को वृक्षों के साथ देय धनराशि का भुगतान वृक्षारोपण को बढ़ावा देने में मददगार होगा, वही जनधन से जन सुरक्षा योजना में देय प्रिमियम में एसएचजी व महिला मंगल दलों को योजना के प्रति लोगो को मोटिवेट करने के लिये अलग से 10 रूपए धनराशि की व्यवस्था करने का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना तथा उनकी आय को मजबूत करना है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ ही उनके सामाजिक सशक्तिकरण पर ध्यान देना है। उन्होने कहा कि योजना में महिला की नोमिनी उसकी पुत्री या पुत्र होंगे। गंगा गाय योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही गांवो की गरीब विधवाओं की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करना है।

Leave A Comment