Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



जरूरतमंद बच्चो को शिक्षित कर रहे इंजिनियरिंग के छात्र, जानिए खबर

Master

फरीदाबाद | भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां आज के युवाओं के पास अपने परिवार व रिश्तेदारों को भी थोड़ा-सा समय देने को नहीं वहीं, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के छात्रों का ग्रुप शिक्षा का अलख जगा रहा है। बीटेक कर रहे ये विद्यार्थियों अब दूसरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों को यूनिवर्सिटी के पार्क में पढ़ा रहे हैं। अगर बारिश होती है तो बच्चों को क्लास रूम में बैठाकर पढ़ाया जाता है। सभी बच्चों को पूरे विषय पढ़ाए जाते हैं, ताकि बच्चे किसी विषय में कमजोर न रहें। बीटेक की छात्रा अनु लाखनाक कहती हैं कि हाइटेक युग में बच्चों को पढ़ाते वक्त यू-टयूब का सहारा लिया जाता है। बच्चों को एजुकेशनल विडियो दिखाए जाते हैं। उन बच्चों को विडियो के माध्यम से पढ़ाई का महत्व समझाया जाता है। देश के उन आईपीएस व आईएएस अधिकारियों का विडियो उन्हें दिखाते हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों से जूझते हुए मुकाम हासिल किया। दरअसल, 17 अगस्त 2016 को शिवानी शर्मा व शुभम राय ने ऐसे बच्चों को तलाश कर फ्री शिक्षा देना शुरू किया था, जो आर्थिक तंगी की वजह से ट्यूटर के पास पढ़ने नहीं जा रहे थे। इन दोनों ने इंदिरा नगर व कृष्णा कॉलोनी के करीब 25 बच्चों को यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ाना शुरू कर दिया। दोनों 2017 में यूनिवर्सिटी से पासआउट हो गईं। इन दोनों से प्रोत्साहित होकर कुश कुमार खुराना व अनु लाखनाक ने अपने साथियों के साथ बच्चों को पढ़ाने का सिलसिला जारी किया। इसके अलावा, गुरु और माता-पिता के प्रति मधुर व्यवहार बनाने के लिए शिष्टाचार का विडियो दिखाया जाता है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व अन्य पर्वों पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाते हैं।

Leave A Comment