जैन मिलन : महिलाए हुई सम्मानित
देहरादून । भारतीय जैन मिलन महिला एकता द्वारा जैन धर्मशाला में जैन समाज के प्रचार-प्रसार और जैन समाज की धर्म की रीति नीति पर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ रश्मि त्यागी रावत एवम कुमकुम जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि आज महिलाएं अपने धर्म और समाज के लिए पुरुषों के साथ ओर पुरूषों से बढ़चढ़ कर एक साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत ही महत्व दिया गया है नारी के लिए कहा गया है कि जिस घर में या समाज में नारी की पूजा होती है नारी का सम्मान होता है वहां हमेशा ईश्वर वास करते हैं मधु जैन को धार्मिक और सामाजिक कार्य को महिलाओं के बीच ले जाने के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जैन मिलन एकता की अध्यक्षा वीना जैन कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन वंदना जैन ने किया महिला दिवस पर नमन जैन ने नृत्य कर सभी आए हुए अतिथि गणों तालियों से स्वागत किया होली के गीतों सारिका ने बड़ा मनमोहक नृत्य किया आशी हर्षीदा रेखा नीतू संगीता ने होली पर गीत गाए और पूरा माहौल संगीतमय कर दिया इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेनू जैन नमन जैन प्रीति जैन पूर्णिमा जैन मंजू जैन विदुषी जैन कल्पना जैन कमलेश जैन वंदना जैन आदि जैन समाज की महिलाओं को समाज और धर्म के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।