जोधपुर में कर सकते है शादी प्रियंका-निक ,जानिए खबर
बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस काफी वक्त से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सगाई के बाद से फैन्स उनकी शादी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। जानकारी हो की प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की लव स्टोरी इन दिनों हर किसी की जुबान पर चढ़ी हुई है। प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस को कई महीने तक डेट करने के बाद अगस्त में उनसे सगाई कर ली थी। और अब शादी की तैयारियों में व्यस्त यह कपल अपने प्राइवेट जेट से जोधपुर पहुंचा। यहां दोनों को एक जूलरी शॉप पर खरीदारी करते देखा गया। इसके बाद प्रियंका ने निक के साथ उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट की सैर की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन की लोकेशन को देखा और मैनेजमेंट से बात भी की है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों शादी के लिए इसी लोकेशन को फाइनलाइज करने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी हो कि कुछ देर यहां ठहरने के बाद दोनों आज ही मुबंई के लिए रवाना भी हो गए। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।