दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम फिर लागू
नई दिल्ली | ऑड-ईवन राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए एक बार फिर से लागू कर दिया गया है। अगले हफ्ते से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण के मद्देजर अ ऑड-ईवन स्कीम लागू करने का फैसला किया है। यह ऑड-ईवन स्कीम दिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक लागू होगा। इन 5 दिनों तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ऑड-ईवन लागू रहेगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने ऑड-ईवन को सही तरीके लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस और संबंधित एजेंसियों से सहयोग भी मांगा है। टैक्सी, ऑटो, VVIP वाहन ऑड-ईवन के दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण आसपास के राज्यों में पराली जलाने के कारण है। दिल्ली में 2016 में दो बार ऑड-ईवन लागू किया जा चुका है। पहली बार 1 जनवरी से 15 जनवरी 2016 तक और दूसरी बार 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2016 तक। इस तरह दिल्ली के लोगों ने पिछली साल दो बार में एक महीने का ऑड-ईवन देखा है। वही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में पंजाब और हरियाणा के सीएम से बात करने के लिए समय भी मांगा है।