Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



“दिव्यांगजन प्रेरणा- 2019” के दल को वन एवं पर्यावरण मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून | आज दिनांक 2 जून को दिव्यांगजन प्रेरणा- 2019 के दल को डॉ हरक सिंह रावत माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने अपने निवास स्थान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इसी क्रम में नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति दिव्यांगजन प्रेरणा -2019 के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता हेतु एक सहासिक एवं जन जागरण अभियान का आयोजन दिनांक 2 जून से 6 जून तक किया जा रहा है | इस अभियान में दिव्यांगों के 30 सदस्य यात्रा दल समिति के अध्यक्ष प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटीस्ट विजय कुमार नौटियाल ,योगाचार्य माधव फोंदनी सपोर्ट स्टाफ व दिव्यांगजन अपने कृत्रिम पांव की सहायता से गंगोत्री से गोमुख तक की पैदल यात्रा के साथ-साथ राज्य में पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता योग व प्राणायाम का संदेश देकर आम जनमानस तक ले जाने का प्रयास करेगा | इस मिशन में राजेंद्र सिंह तवर, सुरजन सिंह, दिनेश सिंह बुज्वान , लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, नंदन सिंह, पंकज सिंह, नरेंद्र सिंह, विपिन बहुगुणा, राजीव शर्मा, अशोक पाल जी जो कि दिव्यांग प्रतिभागी हैं प्रतिभाग करेंगे |यात्रा दल को माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी ने अपने निवास स्थान से प्रातः 8:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर निगम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा जी ,रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय उमेश शर्मा काऊ जी ,गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत , आयुष भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ डीके शर्मा जी , महिला उत्थान समिति की अध्यक्षा अनुकृति गुसाईं , समाजसेवी शिव प्रसाद डंगवाल जी, विजय सिंह चौहान जी, एड्वोक्टे के एन नौटियाल जी,डॉ गुरु प्रसाद भट्ट अजय शेखर व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | यह दल 2 जून को गंगोत्री पहुंचकर गंगोत्री धाम में विश्राम करेगा तथा दिनांक 3 जून को सुबह 20 सदस्य दिव्यांगजन का दल प्रोस्थेटिस्ट एवं ओर्थोटिस्ट डॉ विजय कुमार नौटियाल जी के साथ गंगोत्री से गोमुख तक की पैदल यात्रा शुरू करेगा तथा साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता में गौमुख से कचरा इकट्ठा कर वापस गंगोत्री धाम 4 जून को लौटेगा | गंगोत्री में शेष सदस्य दल योगाचार्य माधव फोंदनी जी के निर्देशन में निशुल्क योग एवं प्राणायाम का आयोजन कर शरीर को निरोग बनाने को आम लोगों को प्रेरित करेंगे साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के साथ टोली बनाकर गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित करेंगे | 5 जून को सुबह दल गंगा मैया की पूजा अर्चना प्रार्थना एवं आशीर्वाद लेकर दिव्यांगजन 30 सदस्य दल गंगोत्री से उत्तरकाशी पहुंचेगा जहां पर माननीय विधायक गोपाल सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ,डीएफओ संदीप कुमार जी के नेतृत्व में आम जनता के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता एवं जन चेतना रैली का आयोजन करेंगे | दल वापस दिनांक 6 जून को दल वापस देहरादून पहुंचेगा | इसी मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह दिव्यांग लोगों के आत्मसम्मान और हिम्मत को बढ़ाने के लिए डॉक्टर विजय कुमार नौटियाल जी को कार्य कर रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायक है जिस तरह से नौटियाल जी उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा दिव्यांग का जनकल्याण चेतना जन जागरण चेतना से लोगों को निस्वार्थ भाव से सेवा देना अपने आप में बहुत बड़ा पुण्य कार्य कर रहे हैं निश्चित तौर पर सराहनीय है | मैं डॉक्टर नौटियाल जी को उनको अपनी ओर से दिव्यांगजन प्रेरणा- 2019 के लिए शुभकामनाएं देता हूं कि आपका मिशन सफल हो व और लोगों को भी आप प्रेरणा मिले | डॉ हरक सिंह रावत जी ने दल को बेल ब्रक्ष रोपने हेतु देये | नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति आम जनता आम जनमानस से अनुरोध करती है कि आप भी हमारे इस पुनीत कार्य से जुड़कर सामाजिक सरोकारों से जुड़े वह दिव्यांग जनों की साहसिक अभियान को अपना सहयोग देने की कृपा करें इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी सचिव सुरेंद्र दत्त नैथानी , उपाध्यिक्ष शेलेन्द्र डिमरी एवं दिनेश कंडारी संयोजक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया |

Leave A Comment