Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



देहरादून रैली : पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी

देहरादून । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून के परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा अगर मोदी पंद्रह-बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकते हैं, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब को पैसा दिया जाएगा। न्यूनतम इनकम की गारंटी मिलेगी। ऐसा ऐतिहासिक फैसला हमने लिया है। उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान है, उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इतना ही नहीं इस दौरान राहुल ने मंच से चैकीदार चोर है के नारे भी लगाए। राहुल ने एक बार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला। परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवाई साबित हुआ। उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्या, रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है। हमने निर्णय ले लिया। यदि मोदी पंद्रह बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकता है, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर हिंदुस्तान के गरीब को पैसा देगी। मिनिमम इंकम की गारंटी मिलेगी। ऐसा ऐतिहासिक फैसला हमने लिया है। राहुल ने इस दौरान राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोई है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना। उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोई हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है। अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगे, तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है। राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी यह स्वीकार किया कि मोदी ने सीधी बात फ्रांस की कंपनी से की। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूड़ी आज कांग्रेस में क्यों हैं। भुवन चंद्र खंडूड़ी देश की डिफेंस सर्विसेज कमेटी के सदस्य थे। आखिर मोदी ने उन्हें कमेटी से क्यों हटा दिया। खंडूड़ी को सच बोलने की सजा मिली है। उन्होंने कहा कि पहले नारा था ‘अच्छे दिन आएंगे’ अब नया नारा है ‘चैकीदार चोर है’। मुझे बहुत खुशी हुई कि मनीष खंडूड़ी यहां मौजूद हैं। उनके पिता ने पार्लियामेंट डिफेंस कमिटी में देश की रक्षा को लेकर एक प्रश्न पूछा तो उन्हें उस कमिटी की चेयरमैनशिप से नरेंद्र मोदी ने हटा दिया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा का मामला है। क्या उन्होंने कुछ गलत कहा। भाजपा में सच्चाई के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें सच बोलने की सजा मिली है। राहुल ने कहा कि मैं एक बड़ी घोषणा कर रहा हूं। हम गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को सच्ची जीएसटी में बदल देंगे। एक टैक्स होगा, साधरण टैक्स होगा। नरेंद्र मोदी की भयंकर गलती की माफी मैं आप लोगों से मांगता हूं। पुलवामा हमले के दिन हिंदुस्तान के छह एयरपोर्ट अडानी को दिए गए। माल्या और नीरव मोदी को भगाने में मोदी का हाथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए दून के परेड मैदान पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया।

Leave A Comment