धोखाधड़ी के मामले में सुनील ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज
‘कॉमिडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘कपिल शर्मा शो’ के स्टार कमीडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर खबरों में हैं। उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। कुछ कानूनी विवादों की वजह से सुनील ग्रोवर का शो कैंसल कर दिया गया है। इन कॉमिडी शो में हमेशा ही दर्शकों को हंसाने वाले कमीडियन सुनील ग्रोवर फिलहाल अपने शो को परफॉर्म नहीं कर सकेंगे। सुनील ग्रोवर का बहुप्रतीक्षित शो अहमदाबाद में 27 मई को होना था।बताया गया है कि, ‘सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस शो के ज्यादातर टिकट बिक चुके थे और शो से जुड़ी सभी बारीकियों का ध्यान रखा जा रहा था। कल हमें इसे लेकर ऑफिशल कन्फर्मेशन मिला कि शो को कैंसल कर दिया गया है। ऑर्गनाइजरों ने लीगल कारणों से यह शो कैंसल कर दिया है।अहमदाबाद के इवेंट ऑर्गनाइज़र देवांग शाह ने बताया कि सुनील ग्रोवर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश को लेकर मामला दर्ज किया गया है।