प्रधानमंत्री ने ‘कृषि उन्नति मेले’ का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के कृषि मेले एवं प्रदर्शनी ‘कृषि उन्नति मेले’ का उद्घाटन किया। माननीय प्रधानमंत्री ने कृषि कर्मण पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने थीम मंडप का अवलोकन किया और किसानों को भी संबोधित किया। कृषि उन्नति मेले का कृषि विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 19 से 21 मार्च 2016 तक आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2014-15 के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले राज्यों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के कृषि कर्मण पुरस्कार उद्घाटन दिवस पर संबंधित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्राप्त किए। इसके अलावा तीन राज्यों को कुल खाद्यन उत्पान के लिए प्रशंसा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। खाद्यान उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करने के लिए इन पुरस्कारों की शुरूआत की गई है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य चावल, गेहूं, दाल, मोटे अनाजों और तिलहनों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्यों को प्रोत्साहन और बढ़ावा देना है।