भारतीय नौ सेना के दो जहाज श्रीलंका में सहायता के लिए तैनात
भारतीय नौ सेना के दो जहाज आईएनएस सतलुज और आईएनएस सुनयना चक्रवाती तूफान रोआनु के कारण श्रीलंका में हुई क्षति के बाद सहायता पहुंचाने के लिए को श्रीलंका में तैनात किए गए। दोनों जहाज 30-40 टन सहायता सामग्री लेकर कोच्चि से रवाना हुए। सहायता सामग्री में राफ्ट, पीने का पानी, चिकित्सा सप्लाई तथा आपदा राहत में काम आने वाली सामग्री शामिल हैं। श्रीलंका द्वारा मदद का अनुरोध किए जाने के बाद 20 मई, 2016 को सरकार द्वारा जहाजों को तैनात करने का निर्णय लिया गया। दक्षिण नौसेना कमान के दोनों जहाज निर्देश मिलने के छह घंटे के भीतर तैयार हो गए। ये जहाज राहत सामग्री देने के अलावा बचाव और राहत कार्यों में भी भाग लेंगे।आपात स्थिति के लिए दो ड्रोनियर विमान कोच्चि में तैयार रखे गए हैं।जहाजों की तेजी से तैनाती से संकट के समय में देशों तक पहुंचने का भारतीय नौसेना का संकल्प व्यक्त होता है