भारत मे कोरोना वायरस से दूसरी मौत , दिल्ली में महिला की मौत
नई दिल्ली | कर्नाटक के बाद अब भारत में कोरोना वायरस से दिल्ली में भी एक मौत हो गई है। कोरोना वायरस से दिल्ली में यह पहली मौत है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था। इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। इस तरह भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस के कुल 89 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।