Breaking News:

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024



मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार: 21 अधिकारी हुए सम्मानित

सीएम त्रिवेंद्र ने किया सम्मानित

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु 21 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया। ‘‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019‘‘ से सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नवोन्मेषी को अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, समाज एवं अन्य कार्मिकों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल को अपने उत्कृष्ट कार्य एवं अपने कार्यक्षेत्र में अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में बहुत चुनौतियां हैं और उनकी टीम बहुत ही बेहतरी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने नवोन्मेषी लोगों के लिए आर्थिक सहायता हेतु एक कोष गठित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत से नवोन्मेषी प्रतिभा के धनी बच्चे हैं जिन्होंने नयी तकनीकों का विकास किया है, परन्तु आर्थिक कारणों से वो आगे नहीं बढ़ पाए। ऐसे लोगों के लिए एक कोष गठित किया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से स्थापित इस सम्मान की चयन प्रक्रिया में इस वर्ष परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में समस्त स्तरो में अधिकारी-कर्मचारीगण पूर्ण दक्षता से कार्य कर रहे हैं। बहुत सारे अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। उनके कार्यों का शासन के बाहर की एक समिति द्वारा आंकलन किया गया है। इसके उपरान्त आवेदन द्वारा समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया। समिति द्वारा जिन लोगों को चयनित कर सूची शासन को दी गयी है। भारत सरकार द्वारा भी इसी प्रकार सेल्फ स्पोन्सर्ड प्रक्रिया को अपनाया गया है।
इस अवसर पर विधायक हरबंश कपूर, गणेश जोशी, खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 से विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है

  1. डॉ. भूपिन्दर कौर औलख (आईएएस) – महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण की दिशा में किये गए महत्वपूर्ण कार्य, शिक्षा में नवोन्मेष एवं तकनीक का उपयोग।
  2. डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव (आईएएस) – देहरादून शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने हेतु एवं स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिशा में किये गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए।
  3. मंगेश घिल्डियाल (आईएएस) – आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्य।
  4. मयूर दीक्षित (आईएएस) – जल संचय एवं सरंक्षण में महत्वपूर्ण कार्य, कोसी पुनर्जनन एवं कृषि क्षेत्र में संवर्धन हेतु मोबाईल एग्रीक्लीनिक की पहल।
  5. डॉ. ललित नारायण मिश्रा (पीसीएस) – गंगा जी के महास्वच्छता अभियान हेतु महत्वपूर्ण कार्य, हर गंगे महा अभियान का संचालन।
  6. पी.के. पात्रो (आईएफएस) – देहरादून चिड़ियाघर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण तथ सुविधाओं के विस्तार हेतु निरन्तर प्रयास एवं कार्य।
  7. दीप चंद्र आर्य (प्रभागीय वनाधिकारी)-जैव विविधता पार्क की स्थापना, उच्च स्थलीय औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटी का संरक्षण।
  8. मोहित कुमार कोठारी (कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) – केदारनाथ धाम पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये ‘‘सोनप्रयाग शटल‘‘ सेवा प्रारम्भ।
  9. विमि जोशी (सहायक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) – जल स्रोतों का संचय एवं संवर्धन, वनीकरण एवं आजीविका संवर्धन हेतु किये गए महत्वपूर्ण प्रयास।
  10. डॉ. एस.के. झा (सी.एम.ओ. रूद्रप्रयाग) – ‘‘प्रोजेक्ट माँ‘‘ के अन्तर्गत उच्च जोखिम प्रसव के अन्तर्गत आने वाली महिलाओं का त्वरित उपचार।
  11. एल.एस. दानू (डी.ई.ओ. माध्यमिक, रूद्रप्रयाग)- ‘‘लक्ष्य प्रोजेक्ट‘‘ के अन्तर्गत एक मोबाईल ऐप तथा वेब पोर्टल जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी गयी।
  12. मनोज कुमार (अधिशासी अभियंता, रूद्रप्रयाग)- ऊर्जा के क्षेत्र में भारी बर्फबारी में सोनप्रयाग, गौरीकुंड एवं केदारनाथ धामों की विद्युत लाईन्स की मरम्मत सुचारू करायी गयी।
  13. प्रो. राजीव रतन (प्राचार्य, उच्च शिक्षा विभाग, रा.म.म.खानपुर, हरिद्वार) – छात्रों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को ऑनलाईन सर्विस से जोड़ने की दिशा में किये गए विभिन्न प्रयास।
  14. डॉ. शिव कुमार उपाध्याय (उप परियोजना निदेशक, यूडीडब्ल्यूडीपी, अल्मोड़ा) – पारम्परिक फसलों के प्रमाणित/आधारीय बीजों का कृषक फेडरेशन द्वारा उत्पादन।
  15. कुशाल सिंह कोहली (जिला पूर्ति अधिकारी, रूद्रप्रयाग) – गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन।
  16. के.एस. चौहान (उपनिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग) – उत्तराखण्ड न्यू फिल्म डेस्टिनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए।
  17. हरेन्द्र सिंह (अधिशासी अधिकारी, रूद्रप्रयाग) – स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए।
  18. धीरज डिमरी (सहायक अभियंता, डीपीएमयू, रूद्रप्रयाग)- केदारनाथ पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 380 मीटर लम्बाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण।
  19. मुकेश बहुगुणा (कनिष्ठ अभियंता, डीपीएमयू, रूद्रप्रयाग ) – केदारनाथ पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 380 मीटर लम्बाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण।
  20. प्रदीप कुमार(अनुभाग अधिकारी, पी.डब्ल्यू.डी.) – सभी अनुभागीय कार्य हेतु सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से किए गए कार्य।
  21. मीनाक्षी नौटियाल (उपनिरीक्षक, पुलिस) – महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला हेल्पलाईन एवं अन्य गतिविधियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्य

Leave A Comment