Breaking News:

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024



‘मेक इन इंडिया’ की भावना को प्रदर्शित करेगा डीआरडीओ

Make-In-India

अत्याधुनिक सैन्य प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन के साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 28 से 31 मार्च के तक गोवा में होने वाले रक्षा एक्सपो 2016 में ‘मेक इन इंडिया’ की भावना के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव की गाथा सुनाएगा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इस द्विवार्षिक प्रदर्शनी के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। जमीन नौसेना और देश की आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों की ये प्रदर्शनी दक्षिण गोवा के क्यूपेम तालुका के नाकुएरी क्वितोल में 28 मार्च 2016 को शुरू होगी।इस साल डीआरडीओ मंडप का डिजाइन विषय “भविष्यवाद का उदय” है। डीआरडीओ का भविष्यवाद भारत को विश्व स्तर के विज्ञान और प्रौद्योगिकी के आधार के तौर पर स्थापित करके समृद्ध बनाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रणालियों और समाधान के साथ लैस करके अपनी रक्षा सेवाओं में निर्णायक बढ़त प्रदान करने के लिए अपनी दृष्टि पर जोर देता है।इस बार डीआरडीओ की भागीदारी की खास बात डिफेंस एक्सपो में उसके बेहतरीन उत्पादों का सजीव प्रदर्शन है। इनमें एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एईडब्ल्यू एंड सी) हल्का लड़ाकू विमान तेजस शामिल हैं और साथ ही अर्जुन एमबीटी एमके द्वितीय और प्रथम, पहियेदार बख्तरबंद प्लेटफार्म, आकाश वायु रक्षा प्रणाली पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लांचर प्रणाली, रडार बीएलटी टी -72 ब्रिजिंग प्रणाली, सर्वत्र मॉड्यूलर ब्रिज और माउंटेन पैदल पुल आदि शामिल हैं। इसके अलावा इस तरह के त्वरित प्रयोग में लाए जाने योग्य अन्य आकर्षक स्थैतिक प्रदर्शन हेतु उपलब्ध तकनीकें भी होंगी जिनमें मोबाइल संचार टर्मिनल अश्लेषा, भरणी और तटीय निगरानी रडार (सीएसआर), एमआरएसएम और निर्भय लांचर, पिनाका लांचर और एमके प्रथम और एमके द्वितीय राकेट, उन्नत टारपीडो रक्षा प्रणाली (एटीडीएस) दूर संचालित वाहन दक्ष इत्यादि शामिल हैं।

Leave A Comment