यदि जेडीयू केंद्र सरकार में होगी शामिल तो ….
नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने वाली जेडीयू अब केंद्र सरकार में भी शामिल हो सकती है। सूत्रों की माने तो कि जनता दल (यूनाइटेड) के दो सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सरकार की तरफ से एक केंद्रीय मंत्री और एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की पेशकश की जा सकती है। एनडीए को मजबूत करने की कवायद के तहत यह फैसला लिया जा सकता है। इस बारे में औपचारिक एलान बैठक के बाद लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू कोटे से भी केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। नामों का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते नीतीश कुमार ने बुधवार की शाम को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह नैतिकता और बिहार की अस्मिता से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। इसके बाद बुधवार रात को उन्होंने राजभवन जाकर भाजपा के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से आमंत्रण मिलने के बाद उन्होंने गुरूवार यानि आज सुबह 6ठी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।