Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



राज्यपाल बेबी रानी और सीएम त्रिवेंद्र समेत कई वीआइपी ने डाले वोट

देहरादून । 17वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में गुरुवार को मतदान हुआ। सूबे की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्नी समेत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को सुबह आठ बजे गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख बहादुर गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल ने सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान है और सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है। बिना किसी प्रलोभन में आए निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने सुबह करीब आठ बजे अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी आरुषि उनके साथ पहुंची और उन्होंने भी अपना वोट डाला। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा और विधायक गणेश जोशी ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान से पहले पूर्व सीएम व हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने पूजा अर्चना की। इसेक बाद वह केंद्रीय विद्यालय कैंट रोड हाथीबड़कला पहुंचे और अपना वोट डाला। इस दौरान रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि लोगों में खासा उत्साह है। इस बार 2014 से ज्यादा लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्र में लाइनों पर लग गए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग मन बनाकर आए हैं। अल्मोड़ा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने सुबह 7 बजे दुगालखोला पंचायत भवन पोलिंग बूथ पहुंच कर अपनी पत्नी सोनल टम्टा के साथ सबसे पहले मतदान किया।

Leave A Comment