Breaking News:

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024

मिस दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट के लिए कैटवाक -

Sunday, March 24, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में 1,671 सरकारी विद्यालयों में लटका ताला -

Sunday, March 24, 2024

जनपग प्रेरणा ट्रस्ट बच्चों संग मनाया होली -

Sunday, March 24, 2024

30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आयेगा रिजल्ट, जानिए खबर -

Thursday, March 21, 2024

लोकसभा चुनाव : 40 हजार से अधिक भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए -

Wednesday, March 20, 2024



राशन कार्ड हो आनलाइन, जानिए खबर

rashan-card

चैखुटिया। कांग्रेस ब्लॉक कार्य समिति की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने पर चर्चा करते हुए हर गांव से संगठन में नए लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके लिए पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर भी मंत्रणा की गई एवं राशन कार्ड ऑनलाइन न होने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि इससे अनेक परिवार राशन से वंचित हो गए हैं। बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि गांवों का विकास ठप हो गया है। पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाएं भी जस की तस पड़ी हैं। स्टाफ के अभाव में विद्यालयों व अस्पतालों का बुरा हाल है। विकास खंड अंतर्गत हजारों राशन कार्ड ऑनलाइन न होने से कार्डधारी परेशान हैं। तय किया गया कि क्षेत्र की तमाम लंबित समस्याओं को लेकर 19 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे तथा इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर बाला दत्त तिवारी, जीवन नेगी, देव सिंह, दीपक नेगी, हेमा कठायत, दयाल नेगी, खष्टी अधिकारी, फकीर सिंह, रघुवर कैड़ा, गणेश सांणी, प्रकाश रावत, नंदन मेहरा, विनोद कुमार, भानु प्रताप व सोनू कांडपाल आदि मौजूद थे।

खबरे ही खबरे ….

कार्यशाला 22 फरवरी को

कर्णप्रयाग। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में आगामी 22 फरवरी को ग्रामीण पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन रखा गया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अतिरिक्त महानिदेशक पीटाईबी ने बताया है कि पत्रकार वार्ता में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में विशेषज्ञों की ओर से जानकारी प्रदान की जाएगी।

जसवंत लाल के इलाज के लिए धनराशी एकत्रित की

गोपेश्वर। बोन टीबी से पीड़ित जसवंत लाल की मदद के लिए पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र आगे आए हैं। छात्रों ने चंदा एकत्रित कर जसवंत लाल के इलाज के लिए धनराशि उसके परिजनों को सौंपी है। दशोली विकासखंड के ग्वाड़ गांव निवासी जसवंत लाल लंबे समय से बोन टीबी से पीड़ित हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उसका इलाज संभव नहीं है। पीजी कॉलेज के छात्रों को जब जसवंत लाल की बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने उसके इलाज के लिए नगर में चंदा एकत्रित किया। छात्रों ने 24395 रुपये का चंदा एकत्रित किया। चंदे की राशि मंगलवार को जसवंत लाल के भाई गजपाल लाल को सौंपी गई। इस मौके पर छात्र नेता संदीप नेगी, सूर्यप्रकाश पुरोहित, अनूप नेगी, सुधीर बिष्ट, मयंक, संजय, सत्यम आदि शामिल हैं।

वसंत महोत्सव तहसील परिसर में आयोजित हुआ

पुरोला। फाल्गुन की संक्रांति को रामा व कमल वसंत महोत्सव तहसील परिसर में आयोजित हुआ। मेले में 28 गांवों के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने ईष्ट देवता मटिया महासु, ओडारू व जखंडी देवता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की मन्नतें मांगी। मेले में राम से गुदियाट गांव, महरगांव, कंडियाल गांव, पोरा, रामा के 17 व कमल से पुरोला, खलाडी, नेत्री, चंदेली,पुजेली, करडा, शिकारू, मेहराना, ठकाडा, कुफारा क्षेत्र 11 गांव के सैकड़ों ग्रामीण गांव-गांव से ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे तथा मेले में लोक नृत्य किया।

Leave A Comment