Breaking News:

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024



रूपातंरण कार्यक्रम सराहनीय ही नहीं अनुकरणीय भीः राज्यपाल

uk

अल्मोड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले जनपद अल्मोड़ा में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु चलाये जा रहे रूपातंरण कार्यक्रम सराहनीय ही नहीं अपितु अनुकरणीय है यह बात प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज में पावॅर पाइंट के माध्यम से दिखाये गये रूपान्तरण कार्यक्रम देखने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की परिकल्पना को हमें साकार कराना होगा। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जनपदों में भी चलाये जाय। विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाने के लिए जो कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये है वह काफी मनमोहक ही नहीं अपितु सराहनीय भी है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने लिए हमें अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा यह तभी सम्भव है जब शिक्षिका आपको अच्छा ज्ञान दिलायेंगी। उत्तराखण्ड को देवभूमि के नाम से इसी लिए जाना जाता है कि यहाॅ की सांस्कृृतिक परम्परा समृृद्व है। राज्यपाल ने कहा कि विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाने के लिए सांस्कृतिक रूप से समद्व जनपद ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की है। इस अवसर पर एडम्स, आर्य कन्या, अल्मोड़ा इण्टर कालेज, जी0जी0आई0सी0 के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में नमामि गगें सुन्दर प्रस्तुति विगत दिनो कूर्माचल एकेडमी ने प्रस्तुत की थी उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था उसका पुरस्कार व स्मृति चिन्ह् देकर राज्यपाल ने सम्मानित किया। रूपान्तरण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गीतिका जोशी उप शिक्षाधिकारी ताड़ीखेत ने पाॅवर पाइंट के माध्यम से जनपद में चलाये जा रहे रूपान्तरण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से राज्यपाल को बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए चयनित जनप्रतिनिधियों और शिक्षा को आगे बढ़ाने में अग्रणी रहने वाले संस्थाओं व जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, उपजिलाधिकारी विवेक राय, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एच0बी0 चन्द्र, बेसिक राय सहाब यादव, प्राचार्य डाईट राजेन्द्र सिंह, प्रवक्ता डाईट बी0सी0 पाण्डे, प्रधानाचार्या जी0जी0आई0सी0 सावित्री टम्टा, राज्यपाल के ए0डी0सी0 असीम श्रीवास्तव, तहसीलदार खुश्बू आर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी विनीता शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन अवंतिका भण्डारी ने किया। इसके बाद राज्यपाल ने पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल कसार देवी का भ्रमण किया। उन्होंने डीनापानी स्थित नन्दादेवी सोसाईटी फार हैण्डलूम एवं नेचुरल फाईबर सेन्टर का भ्रमण किया।

Leave A Comment