Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



वाहन पंजीकरण पर क्यों वसूला जा रहा गब्बर सिंह टैक्सः मोर्चा

देहरादून । जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि परिवहन विभाग सरकार की तानाशाही के चलते प्रदेश की जनता चाहे वो सैनिक ही क्यों न हो उनको लूटने का सिलसिला वर्षों से जारी है। नेगी ने कहा कि आर0टी0ओ0 द्वारा मोटर वाहन के पंजीकरण पर जो टैक्स वसूला जाता है वो एक्स शोरूम प्राइज होता है, यानि मोटर वाहन की कीमत $ एस0जी0एस0टी0 14 फीसदी $ सी0जी0एस0टी0 14 फीसदी व सैस 3 फीसदी यानि कुल मिलाकर 31 फीसदी टैक्स मोटर वाहन की कीमत में जोड़कर पंजीकरण शुल्क आर0टी0ओ0 द्वारा लिया जाता है, जो कि वाहन स्वामियों पर दोहरी मार है। मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि यह एक तरह से गब्बर सिंह टैक्स है। पूर्व व्यवस्था में 10 लाख से कम कीमत वाले वाहनों पर 6 फीसदी तथा 10 लाख से ज्यादा कीमत वाले वाहनों पर 8 फीसदी कराधान की व्यवस्था थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसको संशोधित कर 5 लाख तक के वाहनों पर 8 फीसदी, 10 लाख तक के वाहनों पर 9 फीसदी तथा 10 लाख से अधिक कीमत वाले वाहनों पर 10 फीसदी की व्यवस्था की है तथा छोटे वाहनों पर भी कराधान के अलग-अलग स्लैब बनाये गये हैं। इस वृद्वि के कारण कभी-कभी पहले स्लैब से दूसरे स्लैब में पहुॅंच जाता है, जिस कारण अधिक टैक्स चुकाना पड़ता है। नेगी ने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि सरकार को एक्स फैक्ट्री प्राईस के आधार पर कर अधिारोपित करने का शासनादेश जारी करना चाहिए था यानि वाहन की वास्तविक कीमत पर, लेकिन सरकार द्वारा टैक्स पर टैक्स लगाकर जनताध्फौजियों को लूटने का काम किया जा रहा है। कई त्यौहारों व खास मौकों पर वाहन विक्रेताओं द्वारा विशेष छूट भी प्रदान की जाती है, लेकिन टैक्स मोटरवाहन मालिकों को एक्स शोरूम प्राईस के हिसाब से ही देना पड़ता है। मोर्चा ने मांग की कि दोहरे कराधान (गब्बर सिंह टैक्स) से जनता को निजात दिलायें। पत्रकार वार्ता में विनोद गोस्वामी, जयन्त चौहान , गुरविन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment