Breaking News:

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024

मिस दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट के लिए कैटवाक -

Sunday, March 24, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में 1,671 सरकारी विद्यालयों में लटका ताला -

Sunday, March 24, 2024

जनपग प्रेरणा ट्रस्ट बच्चों संग मनाया होली -

Sunday, March 24, 2024

30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आयेगा रिजल्ट, जानिए खबर -

Thursday, March 21, 2024

लोकसभा चुनाव : 40 हजार से अधिक भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए -

Wednesday, March 20, 2024



विद्यालय बनियावाला में धाद ने बनाए 20 हरेला एंबेसडर

देहरादून | सामाजिक सरोकारों से जुड़े सामाजिक संगठन धाद ने देहरादून डिविजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के सहयोग से रविवार को प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में पहाड़ का प्रमुख लोकपर्व हरेला मनाया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में फलदार समेत विभिन्न प्रकार के सौ पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर स्कूल के 20 बच्चों और शिक्षकों को हरेला एंबेसडर बनाया गया। बच्चों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम देहरादून डिवीजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पंकज कुमार सक्सेना ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य समाजो के विपरीत प्राकृतिक सम्पदा के मामले में संपन्न है इसके बावजूद हरेला को लेकर जागरूकता उम्मीद जगाती है. देश के दूसरे क्षेत्रों में इस तरह की परम्पराओं के प्रसार की जरूरत है मौजूदा समय में पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पौधारोपण जरुरत बन गया है। हर व्यक्ति को जन्मदिन या शादी समारोह में एक पौधा जरुर लगाना चाहिए। इससे न केवल समारोह यादगार बनेगा, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी अपना योगदान कर सकेंगे। उन्होंने धाद की तरफ से किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। बीमा निगम की यूनियन की ओर से नरेश कुमार रोहिला ने कहा कि हमारी यूनियन एवं निगम समाज हित के कार्यों में हमेशा योगदान करते रहे हैं चाहे केदारनाथ आपदा हो, रक्तदान हो या धाद के शैक्षिक कार्यक्रम रहे हों। उन्होंने बृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार रखे एवं भविष्य में भी पूरा सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। धाद के महासचिव तन्मय ममगाईं ने धाद की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि उनकी संस्था ने शहर के विभिन्न स्कूलों और मोहल्लों में पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरुकता जगाई और पौधारोपण किया।उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को ,मुख्यमंत्री आवास में हरेला महोत्सव का समापन पर्वतीय भोज के साथ संपन्न होगा। धाद बाल सरोकार एकांश के अध्यक्ष गणेश उनियाल ने संस्था के एक कोना कक्षा का अभियान की जानकारी दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक सोहन सिंह गोयल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं पौधों की सुरक्षा का वचन दिया। उप प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार शुक्ला ने स्वच्छ पर्यावरण का महत्व बताते हुए आश्वस्त किया कि वह आज लगाए गए सभी पौधों का पुत्रों की तरह संरक्षण करेंगे। धाद की वरिष्ठ सदस्य मीनाक्षी जुयाल ने गीत से पर्यावरण के प्रति लोगों में चेतना जगाई। इस मौके भारतीय जीवन बीमा निगम के विपणन प्रबंधक एम् सी वर्मा,अमित टंडन नरेश रोहिला अमित उनियाल गजेंद्र मल्होत्रा मदन पंवार उमेश धीमान करण लखेडा कृष्ण लाल कैलाश खुकसाल एन पी सेमवाल श्रीमती कल्पना बहुगुणा, गणेश उनियाल, बृजमोहन उनियाल, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, विकास बहुगुणा, गजेंद्र नेगी, गीता भट्ट, मीनाक्षी जुयाल, लीला बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Leave A Comment