Breaking News:

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024



शहर में दूसरा प्लास्टिक बैंक हुई स्थापित, जानिए खबर

देहरादून। गति फाउंडेशनन और भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत शुक्रवार को शहर में दूसरा प्लास्टिक बैंक स्थापित गया। यह प्लास्टिक बैंक देश और उत्तराखंड के सबसे बड़े टू व्हीलरशिप एसएल होण्डा की राजपुर रोड ब्रांच में खोला गया। इससे पहले शहर का पहला प्लास्टिक बैंक दृष्टि आई इंस्टीट्श्यूट में खोला जा चुका है।  एसएल होण्डा अधिकारियों और स्टाफ की मौजूदगी में गति फाउंडेशन ने यह प्लास्टिक बैंक खोला। बताया गया कि एलएल होण्डा के देहरादून में स्थित पांच शो रूम्स से हर रोज कई नये टू-व्हीलर्स बिकते हैं।  इसके अलावा बड़ी संख्या में टू-व्हीलर्स सर्विस के लिए आते हैं। इनमें पैकिंग आदि के लिए काफी संख्या में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है।सर्विस में इस्तेमाल किये जाने सामान की पैकिंग में भी प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। अनुमान है कि एलएल होण्डा में दून के पांचों शो रूम्स में प्रतिमाह 300 से 400 किग्रा प्लास्टिक वेस्ट निकलता है। प्लास्टिक बैंक की स्थापना के मौके पर एसएल होण्डा के निदेशक नरेन्द्र बतरा ने अपने संस्थान में प्लास्टिक बैंक खोले जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे अपने स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण करते थे। लेकिन, अब प्लास्टिक बैंक खुल जाने के बाद वैज्ञानिक तरीके से इसका निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वे अपने संस्थानों में काम करने वाले स्टाफ को भी सिंगल यूज प्लास्टिक इस प्लास्टिक बैंक में जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे। गति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि शहर में यह दूसरा प्लास्टिक बैंक है। आने वाले दिनों में सभी ऐसे संस्थानों में प्लास्टिक बैंक स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, जहां ज्यादा मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने एसएल होण्डा के अधिकारियों, स्टाफ और आम लोगों से अपील की कि प्लास्टिक कचरे को इस तरह के प्लास्टिक बैंकों में जमा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस बैंक में जमा किये जाने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में लगाये गये संयंत्र में डीजल बनाने में किया जाएगा। जो प्लास्टिक इस कार्य में इस्तेमाल नहीं हो सकता, उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर एसएल होण्डा के निदेशक और स्टाफ के साथ ही गति फाउंडेशन के ऋषभ श्रीवास्तव, प्यारे लाल, विदुष पांडे और प्रवीण उप्रेती भी उपस्थित थे।

Leave A Comment