Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



शासकीय योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार : डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय

suchna

देहरादून | सचिव एवं महानिदेशक सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने सभी जिला सूचना अधिकारियों को जनहित से जुडी शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है। रिंग रोड, लाडपुर स्थित सूचना महानिदेशालय के सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए सचिव सूचना डाॅ.पाण्डेय ने कहा कि जिला सूचना अधिकारी का दायित्व है कि जनपद, तहसील व ब्लाॅक स्तर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाये। इसके लिये सभी जिला सूचना कार्यालयों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने जनपदों में समाचार संकलन में मीडिया प्रतिनिधियों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति भी तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिये। सचिव सूचना ने जनपद स्तर पर होने वाले महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी तथा जनपदों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित सक्सेस स्टोरी समय-समय पर तैयार कर मुख्यालय को प्रेषित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों की अपेक्षाओं पर भी ध्यान देने तथा जनपद स्तर की समस्याओं के समाधान के प्रति जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से बेहतर समन्वय से कार्य करने को कहा। सचिव सूचना ने सभी जिला सूचना अधिकारियों से विस्तार से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वाह्न तत्परता, कर्मठता एवं ईमानदारी से सम्पादित करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने भी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वाह्न करने तथा आपनी कार्यप्रणाली में आधुनिक सूचना तकनीकि का अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना डाॅ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक योगेश मिश्रा, नितिन उपाध्याय, विशषकार्यधिकारी सूचना भगवान प्रसाद घिल्डियाल, मलकेश्वर प्रसाद कैलखुरी सहित सभी जनपदों के जिला सूचना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment