Breaking News:

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024

मिस दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट के लिए कैटवाक -

Sunday, March 24, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में 1,671 सरकारी विद्यालयों में लटका ताला -

Sunday, March 24, 2024

जनपग प्रेरणा ट्रस्ट बच्चों संग मनाया होली -

Sunday, March 24, 2024

30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आयेगा रिजल्ट, जानिए खबर -

Thursday, March 21, 2024

लोकसभा चुनाव : 40 हजार से अधिक भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए -

Wednesday, March 20, 2024



हंस फाउंडेशन की सहयोग से बनेगा आदर्श विद्यालय

देहरादून | हंस फाउण्डेशन के सहयोग से पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल में आदर्श विद्यालय बनाया जायेगा। सतपुली के निकट लवाड़ में हंस फाउण्डेशन के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोला जायेगा। इस सबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउण्डेशन के सीईओ जनरल एस.एन मेहता व अधिकारियों के साथ बैठक की। जयहरीखाल में खुलने वाला यह विद्यालय लगभग 37 एकड़ क्षेत्र में बनाया जायेगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को इस विद्यालय में प्रवेश हेतु प्राथमिकता दी जायेगी। यह कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस विद्यालय में आधुनिक शिक्षा तकनीक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। प्रयास किया जाए कि अगले शैक्षणिक वर्ष तक यह विद्यालय बनकर तैयार हो जाए, ताकि इसमें नये शैक्षणिक वर्ष से कक्षाएं प्रारम्भ की जा सकें। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को उच्च शैक्षिक गुणवत्ता का बनाया जायेगा। ऐसी व्यवस्था भी की जायेगी कि प्रति माह अखिल भारतीय सेवा का एक अधिकारी जाकर विद्यालय में गेस्ट लेक्चर दे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पौड़ी जनपद के लवाड़ में जो स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जायेगा, उसके लिए आने वाले समय में स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में संभावनाओं व आवश्कतानुसार, उद्योगों की मांग के आधार पर योजना बनाई जाए। यह स्किल डेवलपमेंट सेंटर आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। प्रशिक्षण के लिए अच्छे ट्रेनरों की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए उनमें व्यावसायिक गुण विकसित करना जरूरी है। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के सहयोग से प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, सौजन्या उपस्थित थे।

Leave A Comment