हल्द्वानी : सौतेले बेटे ने मां का किया कत्ल
हल्द्वानी | सौतेले बेटे ने बाइक में आकर सौतेली मां ऊषा को मौत के घाट उतार गया। बेटे ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस की गिरफ्त के बाद बता दी है। जिससे पता चला कि वह अपने पिता नरेश गंगवार के दूसरी शादी से बहुत परेशान था। दमुवाढूंगा क्षेत्र के मित्र कॉलोनी में हुए ऊषा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्यारोपी सौतेले बेटे अभिषेक गंगवार निवासी वार्ड नबर 16 नई बस्ती और उसके दोस्त जितेंद्र गंगवार निवासी पंजाबी मौहल्ला विकास कॉलोनी वार्ड नबर 16 नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया है। उसने सौतेली मां ऊषा को परिवार बिगड़ने में अहम माना, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।