हिन्दी भाषा के सम्मान को रखे बरकरार : दुबे
सर्वप्रथम आप सभी को मेरी तरफ से हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देना चाहता हूँ। बच्चों आज का दिन बहुत विशेष है हम सभी भारतवासियों के लिये 14 सितम्बर 1949 को संविधान में हिन्दी को मुख्य भाषा तथा राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। जिसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद३४३(१) में किया गया है। हिन्दी दिवस 1953 से मनाया जा रहा है। प्यारे बच्चों आज के शुभ दिवस पर हिन्दी के बारें में कुछ बताना चाहता हूँ। हिन्दी हमारी राजभाषा हैं तथा लिपि देवनागरी है।हिन्दी को संस्कृत भाषा का वंशज भी कहा जाता है।।आज ही के दिन हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहर लाल नेहरू जी ने हिन्दी को अधिकारिक भाषा घोषित किया था। और हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। आज हिन्दी के साहित्यिक भाषा के रूप में कितनी ही रचनायें लिखी गयीं हैं जो न केवल भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। प्रिय बच्चों जिस प्रकार जापान, रूस तथा चीन में उनके भाषा को सम्मान मिलता है और यही कारण है कि आज ये देश फल-फूल रहें हैं।अतः मैं भी यही चाहता हूँ कि हमारी हिन्दी भाषा को सम्मान मिले। जैसी लेखनी हमारे कई महान लेखक प्रदर्शित कर चुकें हैं वह यथासम्भव बना रहे। और मुझे आशा है बल्कि सम्पूर्ण विश्वास है कि आपलोग इसमें हमारा साथ अवश्य देंगे मैं स्वयं हिन्दी उत्थान कार्यक्रम में संग्रहीत हूँ अतः आप सभी से मेरा अनुरोध है कि हिन्दी भाषा के सम्मान को बरकरार रखने में मेरा सहयोग दें।
एस.जी. दुबे
द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल