Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



अच्छी खबर : जल्द पहाड़ों में पर्यटन की रीढ़ बनेगी रेल यात्रा

देहरादून । पहाड़ पर रेल का सपना ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण के साथ ही साकार होने लगा हैैै। साथ ही चार धामों का आपस में जोड़ने की योजना के तहत अब केंद्र सरकार की मंशा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी रेल लाइन से जोड़ने की है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने रेल विकास निगम को हरी झंडी दे दी है। रेल विकास निगम ने दो साल विस्तृत सर्वे कराने के बाद लगभग 20 हजार 500 करोड़ रुपए की गंगोत्री-यमुनोत्री रेल लाइन की डीपीआर तैयार करके केंद्र को भेज दी है। केंद्र द्वारा मंजूरी मिलते ही इस रेल लाइन पर काम शुरू हो जाएगा जिससे उत्तराखंड में विकास की एक नई धारा बहेगी। साथ ही चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को आवागमन के लिए भारतीय रेल की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
हालांकि अभी इस परियोजना को शुरू होने के साथ ही बनने में भी काफी समय लगेगा। लेकिन भविष्य के लिए चारों धामों का भारतीय रेल से जुड़ना विकास की एक नई इबारत लिखेगा। निगम के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुड़ी ने बताया कि 121.5 किमी लंबी इस रेल परियोजना में कुल दस स्टेशन होंगे, जो डोईवाला से शुरू होते हुए बड़कोट में समाप्त होंगे। परियोजना में उत्तरकाशी का मातली स्थित स्टेशन सबसे बड़ा नौ लाइन का होगा और अंतिम स्टेशन बड़कोट 5 लाइन का और बाकी आठ स्टेशन तीन लाइन के प्रस्तावित हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री रेल लाइन एक ऐसे क्षेत्र को आपस में जोड़ेगी, जहां आवागमन की सुविधाएं बेहतर नहीं हैं। साथ ही कठिन और लंबा सड़क मार्ग यात्रियों के लिए आए दिन मुसीबत का सबब बनता रहता है। ऐसे में रेल लाइन से जुड़ना यात्रा के लिए एक मिसाल बनेगा। ऋषिकेश डोईवाला के बीच स्तिथ भानियावाला गंगोत्री-यमुनोत्री रेल लाइन का पहला स्टेशन बनेगा और आखरी स्टेशन के रूप में बड़कोट का चयन किया गया है। 122 किलोमीटर लंबी रेल लाइन मे 10 स्टेशन होंगे और यह रेल लाइन 25 सुरंग से गुजरेगी। पहला स्टेशन भानियावाला, दूसरा रानीपोखरी, तीसरा जाजल, पांचवा कंडीसौड, छटा सरोट, सातवां चिन्यालीसौड़, आठवां ढूंढा, नवा उत्तरकाशी मातली और दसवां और अंतिम स्टेशन बड़कोट होगा।

Leave A Comment