अपनों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने मनाई दिवाली
निक जोनस और प्रियंका बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले दिनों न्यू यॉर्क और एम्सटर्डैम में अपने क्लोज़ फ्रेंड्स और अपनों के साथ उन्होंने प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को जमकर इंजॉय किया। पार्टियों के बाद प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ अब इंडिया लौट आई हैं। हालांकि, इंडिया लौटने की वजह उनकी शादी भी है, लेकिन इसी बहाने उन्हें अपने घरवालों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन का मौका भी मिल गया। प्रियंका ने अपने घरवालों के साथ दिवाली के त्यौहार को खूब जमकर सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं,इस तस्वीर में यलो अटायर में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं प्रियंका। जिसमें उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई भी नज़र आ रहे हैं। जानकारी हो कि अब तक प्रियंका और निक की शादी की डेट को लेकर अब तक कुछ ऑफिशल बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जयपुर में 1 दिसम्बर को शादी कर सकते हैं।