अमरनाथ यात्रा शुरू
अमरनाथ यात्रा शुरू केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज से शुरू वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए राज्य सरकार और श्री अमरनाथजी श्राईन बोर्ड द्वारा लागू किए गए सुरक्षा और अन्य उपायों के बारे में संतोष व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह पवित्र गुफा श्राईन का दौरा किया और यात्रा के सुचारू संचालन सम्बन्धी प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा पर गए तीर्थयात्रियों से मिलकर वे संतुष्ट हुए हैं क्योंकि तीर्थयात्रियों ने उनके लिए किए गए जोरदार प्रबंधों और सुविधा सम्बन्धी उपायों पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राजनाथ सिंह ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की और शिवलिंगम के दर्शन किए।