उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा कोमल वोहरा को महानगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया
देहरादून | उत्तरांचल पंजाबी महासभा की तरफ से कोमल वोहरा को महानगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। इसकी घोषणा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने द्वारा किया गया । देहरादून से एक प्रतिनिधि मंडल उनको उनके निवास स्थान पर बधाई देने पहुँचे, इस अवसर पर प्रदेश एवं महानगर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।