उत्तराखंड : चार नए मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि,कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 67
देहरादून | उत्तराखंड में आज 4 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसी के साथ राज्य में अब तक 67 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जब कि 46 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। निदेशक, एनएचएम युगल किशोर पंत ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में आज 221 सेम्पल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 04 पॉजिटिव केस हैं। ये चारों लोग ऊधमसिंहनगर की सीमा पर पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। पकड़ते ही उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन रखा गया था। इनमें 02 महाराष्ट्र, 01 गुजरात व 01 हरियाणा से आ रहे थे। पंत ने बताया कि राज्य में पॉजिटिव केस की दर 0.76 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 69 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। हमारे यहां औसत रिकवरी टाईम 16 दिन है। हमारी फेटैलिटी (मृत्यु) रेट 1.49 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 3.32 है। आज 04 पॉजिटीव केस आने से हमारी डबलिंग रेट 38 दिन है। देश की डबलिंग रेट 10.9 है।