कम कपडों पर जिमनास्ट फरहा के लिए धार्मिक गुरुओ ने की आलोचना
खेल में हर कोई खिलाड़ी देश का नाम और अपनी शोहरत चाहता है चाहे जो भी खेल हो महिला हो या पुरुष | इसी कड़ी में सानिया मिर्जा के पोशाक को लेकर धार्मिक गुरुओ द्वारा आलोचना के बाद एक बार फिर अपने खेल की बदौलत देश का नाम रोशन करने वाली 21 साल की महिला जिमनास्ट फराह अन अब्दुल हादी मलेशिया के धार्मिक गुरुओ और कट्टरपंथियो के निशाने पर है | प्रतियोगिता में उनकी पोशाक को लेकर कट्टरपन्थी फराह की जमकर आलोचना कर रहे है | इनकी दलील है की इस्लाम में महिलाओ के जिस्म की नुमाइश करने वाले कपड़े पहनने की सख्त मनाही है | मलेशिया की महिला जिमनास्ट फराह को इस आलोचना के बावजूद सोशल मीडिया पर हजारो लोगो का समर्थन मिल रहा है | वही मलेशिया के खेल मंत्री जमालुदीन ने कहा है की खेल मंत्री होने के नाते मैं इस बात का पूरा समर्थन करता हू की महिला खिलाड़ी एक खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिता के दौरान जो भी पोशाक हो वह पहन सकती है यह उन पर निर्भर करता है |