कृषि विज्ञान केंद्र पोर्टल का हुआ शुभारंभ
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने आज आधिकारिक रूप से कृषि विज्ञान केंद्र पोर्टल (http://kvk.icar.gov.in) का शुभारम्भ नई दिल्ली में किया किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री एस.एस. अहलूवालिया, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत एवं सचिव, पुशपालन, डेयरी एवं मत्स्य, देवेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। केवीकेपोर्टल का शुभारंभ के अवसर पर राधा मोहन सिंह कहा कि देश में 645 कृषि विज्ञान केन्द्र हैं। ये केन्द्र देश के सभी जिलों में स्थापित हैं। प्रत्येक केन्द्र में कम से कम 1000 किसान जुड़े हुए हैं। केवीके की सूचना राष्ट्रीय स्तर पर एक जगह उपलब्ध ने होने के कारण किसानों एंव अन्य नागरिकों को सूचना प्राप्त करने में कठिनाई होती थी तथा केवीके जिन उद्देश्यों एवं गतिविधियों के लिए स्थापित किया गया था उसकी ऑनलाइन निगरानी एवं प्रबंधन की भी सुविधा नहीं थी। इस पॉर्टल के माथ्यम से किसानों को सूचना एवं सलाह और केवीके की सेवाओं की ऑनलाइन निगरानी भी की जा सकेगी।