चुनाव आयोग बना धृतराष्ट्र : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव से पहले एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को निशाना बनाया है। केजरी ने कहा की चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है, जो अपने बेटे दुर्योधन को साम, दाम, दंड, भेद करके सत्ता में पहुंचना चाहता है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के निष्पक्ष होने पर भी एक तरह से संशय जताया है अरविन्द केजरीवाल ने | वहीं उन्होंने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्थान के धौलपुर में हुए उप चुनाव में उपयोग में लायी गयीं 18 ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई। जबकि 182 का पता ही नही चला कि उन की क्या स्थिति रही।