Breaking News:

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024

मिस दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट के लिए कैटवाक -

Sunday, March 24, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में 1,671 सरकारी विद्यालयों में लटका ताला -

Sunday, March 24, 2024

जनपग प्रेरणा ट्रस्ट बच्चों संग मनाया होली -

Sunday, March 24, 2024

30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आयेगा रिजल्ट, जानिए खबर -

Thursday, March 21, 2024

लोकसभा चुनाव : 40 हजार से अधिक भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए -

Wednesday, March 20, 2024



जनजाति बहुल क्षेत्रों के लिए 5 करोड़ रूपये का सौंपा चेक , जानिए खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री आवास में एसजवीएन लि. के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने उत्तरकाशी जिले के जनजाति बहुल मोरी, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़ में चारा/ लकड़ी भण्डारण कक्षों के निर्माण के लिए एसजेवीएन फाउडेशन की ओर से पहली किश्त के रूप में रूपये 5.0 करोड़ (पाँच करोड़ रूपये) का चेक सौंपा। इस राशि से इन क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में होने वाली आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी निमाण किए जाएगें। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण कार्य विभाग होगी। एसजेवीएन लि. के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन लि. निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उत्तरकाशी जिले में इस कार्य के लिए रुपये 13.28 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इससे समूचे क्षेत्र में भविष्य में आगजनी की घटनाओं को प्रभावी ढ़ंग से रोका जा सकेगा। इस सम्बन्ध में एसजेवीएन फाउडेशन और उत्तरकाशी जिला प्रशासन के बीच 14 जनवरी 2019 को एम.ओ.यू भी हस्ताक्षरित किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने एसजेवीएन लि. से उत्तराखण्ड में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इन परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाने को कहा। एसजेवीएन लि.के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन वर्तमान में उत्तराखण्ड में 60 मेगावाट की नैटवार मोरी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रहा है। निगम इसके अलावा चमोली जिले में पिण्डर नदी पर 252 मेगावाट की देवसारी जल विद्युत परियोजना और उत्तरकाशी जिले में सुपिन नदी पर 44 मेगावाट की जखोल सांकरी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डाॅ. आशीष कुमार चैहान,एसजेवीएन की ओर से महाप्रबधक/प्रमुख देहरादून क्षेत्र देविन्द्र वढ़ेरा, परियोजना प्रमुख नैटवार मोरी जल विद्युत परियोजना राजेश कुमार जगोता, परियोजना प्रमुख देवसारी जल विद्युत परियोजना विजय कुमार ठाकुर, परियोजना प्रमुख जखोला साकंरी जल विद्युत परियोजना जुगल किशोर महाजन उपस्थित थे।

Leave A Comment