पद्मभूषण पुरस्कार से धोनी और आडवाणी होंगे सम्मानित
उल्लेखनीय कार्यों पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों और वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार 85 लोगों को पदम अवॉर्ड दिया गया. इसमें से तीन लोगों को पदम विभूषण, नौ लोगों को पदम भूषण और 73 लोगों को पद्मश्री प्रदान किया गया. बता दें कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. इस बार पुरस्कारों के लिए 15,700 लोगों ने आवेदन किया है और इस बार सरकार का जोर गुमनाम नायकों को पुरस्कृत करने पर है. इसके अलावा राष्ट्रपति ने अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए.वही पद्मभूषण पुरस्कार के लिए महेंद्र सिंह धोनी और पंकज आडवाणी को चुना गया है |