Breaking News:

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024

राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट, भाजपा नौटंकी बाज पार्टीः प्रियंका गांधी -

Sunday, April 14, 2024

11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी -

Wednesday, April 10, 2024

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेंगी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित -

Wednesday, April 10, 2024

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे -

Wednesday, April 10, 2024

दुखद : खाई में गिरा पिकअप वाहन, आठ लोगों की मौत -

Wednesday, April 10, 2024

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम -

Wednesday, April 10, 2024

“मिलजाएगा” टीम की अनोखी पहल, जानिए खबर -

Tuesday, April 9, 2024

गरीबी और पोलियो से लड़कर , चूड़ियाँ बेचने वाला बना आईएएस -

Tuesday, April 2, 2024

30 मार्च को ” कचरा जलाना बन्द ” अभियान को लेकर मंथन , जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी स्प्रिंग कार्निवल का किया आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, March 28, 2024

बीजेपी चार श्रेणियों में भ्रष्टाचार किया : प्रशांत भूषण -

Sunday, March 24, 2024



पर्यावरण संरक्षण में छोटी से छोटी कोशिश भी बहुत महत्वपूर्ण : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी के अणुप्रयास की जरूरत है। रामसेतु के निर्माण में जिस प्रकार एक गिलहरी भी अपना योगदान दे रही थी उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण में छोटी से छोटी कोशिश भी बहुत महत्वपूर्ण है। छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर ही बङा परिवर्तन लाती हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पर्यावरण व वनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए डाक विभाग उत्तराखंड परिमण्डल द्वारा आयोजित वाकिंग रेस को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति हमे प्रकृति से जोङती है। हमारे यहाँ पेङ पौधों, नदियों, कुओं व पशुओं की पूजा की जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक आधार रहा है। पीपल, बरगद, तुलसी, गाय के गुणों को आज विज्ञान भी मानता है। हमारे पूर्वजों ने जो ज्ञान की धरोहर सौंपी है उस पर चलकर ही प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नीति आयोग ने जल संचय- जल संरक्षण पर बल दिया है। राज्य सरकार भी इसके लिए प्रयासरत है। हर जिले में एक-एक वाटरशेड विकसित करने के निर्देश दिये हैं। जल स्त्रोतों को रीचार्ज या पुनर्जीवित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संचय व जल संरक्षण के लिए पेङ जरूरी हैं। पेङ है तो पानी है। पानी अमूल्य है। पानी बचाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रतिबद्धता के साथ कोशिश करनी होगी। अगर टायलेट के सिस्टर्न में एक लीटर की बोतल रख दी जाए तो भी प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बचाया जा सकता है। इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमण्डल कर्नल सुखधर राज, निदेशक एसके राय भी उपस्थित थे।

Leave A Comment