Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में निकाली बाईक रैली

हरिद्वार । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में भूपतवाला स्थित चेतन ज्योति आश्रम से देवपुरा तक बाईक रैली निकालकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जिताओ के नारों के साथ अंबरीष कुमार को जिताने की अपील की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार स्थानीय हैं। हरिद्वार की जनता को स्थानीय व्यक्ति को जिताकर लोकसभा में भेजना चाहिए। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए है। निशंक के पांच साल के कार्यकाल में हरिद्वार विकास के मामले में पिछड़ गया। विकास कार्यो के नाम पर सांसद जनता को भ्रमित करने का काम करते रहे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि अंबरीष कुमार स्थानीय मुद्दों को हमेशा उठाते रहे हैं। हरिद्वार को मद्य निषेध करने, स्थानीय युवाओं को उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार, अतिक्रमण हटाने को लेकर भी अंबरीष कुमार हरिद्वार की जनता के साथ खड़े रहे। उनके जन हितैषी कामों को देखते हुए जनता इस बार भारी बहुमत से उन्हें जिताकर लोकसभा में भेजेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर व पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि भाजपा मात्र झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। राज्य की डबल इंजन सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। इसका खामियाजा अवश्य ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ेगा। व्यापारी, युवा, किसान, बेराजगार, सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्ग मोदी सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। रैली में शैलेंद्र सिंह रवि कश्यप, गुलबीर सिंह, विमला पाण्डे, कैलाश भट्ट, नितिन तेश्वर, विपिन पेवल, नितिन कौशिक, नितिन यादव, वीएस तेजियान, सचिन अग्रवाल, सुभद्रा आर्य, संदीप गौड़, आकाश भाटी, नकुल महेश्वरी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave A Comment