मणिपुर में सऊदी अरब के दो कैदियों की हत्या, गृह मंत्रालय ने किया तलब
इंफाल| मणिपुर की जेल में तीन विचाराधीन कैदियों की हत्या कर दी गई। मारे जाने वालों में दो सऊदी अरब के नागरिक हैं। गृह मंत्रालय ने मणिपुर सरकार से रिपोर्ट तलब की है। सऊदी अरब ने अपने नागरिकों के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक यह घटना पूर्व इंफाल जिले के सजीवा सेन्ट्रल जेल की है। जेल में खूनी खेल हुआ। मारे गए सĹदी नागरिकों की पहचान सुशाक अहमद और अब्दुल सलाम के तौर पर हुई है। दोनों ने कथित तौर पर चुरचांदपुर जिला निवासी थंगमिलियन की हत्या कर दी थी। थंगमिलियन के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया था। जेल में हत्यारों के पास हथियार कहां से और कैसे आए इसकी जांच की जा रही है। यह खबर फैलते ही उत्तेजित कैदियों का समूह अहमद और अब्दुल पर टूट पड़ा। दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटनाŘम घंटे भर से ज्यादा समय तक चलने के बावजूद जेल प्रशासन ने बीच-बचाव का कोई प्रयास नहीं किया। अहमद, अब्दुल को वैध दस्तावेज के बिना राज्य की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में 2013 में गिरफ्तार किया गया था।