महिला और बाल विकास मंत्रालय की फेसबुक साइट ने दो लाख लाइक के साथ छुआ नया पायदान
महिला और बाल विकास मंत्रालय की फेसबुक साइट ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाया है। मंत्रालय की फेसबुक साइट ने एक जून 2016 को दो लाख लाइक की संख्या छू ली। मंत्रालय की फेसबुक साइट ने पांच महीने से भी कम समय में एक लाख लाइक पाये हैं। अपने एक प्रयास में लाभार्थियों को अपनी नीतियों के निर्धारण और योजनाओं से अवगत कराने के क्रम में मंत्रालय की सोशल मीडिया विंग ने अपने विषयों की जानकारी दी ताकि हर आम आदमी को इसका लाभ मिल सके। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने 1 जून 2016 को लोगों से फेसबुक पर लाइव चैट किया। इस दौरान करीब एक लाख लोगों तक इसकी पहुंच हुई जिसमें 1600 प्रश्न पूछे गए। मेनका संजय गांधी ने सभी प्रश्नों का व्यक्तिगत रूप से उत्तर देने का वादा किया। इस संदर्भ में शासन में पारदर्शिता लाने और लाभार्थियों के सशक्तिकरण के लिए मंत्रालय ट्वीटर पर भी हर अवसर का लाभ उठा रहा है। मंत्रालय के हालिया क्रियाकलापों में 2016 में महिलाओं के संदर्भ में राष्ट्रीय नीति का मसौदा और तस्करी विरोधी अधिनियम 2016 संबंधी ट्वीट इस बात का प्रमाण है कि बड़ी संख्या में नागरिकों तक सफलतापूर्वक इनकी पहुंच हो रही है।