रियो 2016 पैरालिम्पिक्स के लिए प्रधानमंत्री ने शुभ कामनायें दी
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र ने 7 सितम्बर से शुरू हो रहे रियो 2016 पैरालिम्पिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाडि़यों को अपनी शुभकामनायें दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि सितम्बर से शुरू हो रहे रियो 2016 पैरालिम्पिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हमारे खिलाडि़यों के लिए भारत के लोग उत्साह से भरे हैं। हम सभी रियो 2016 पैरालिम्पिक्स के लिए अपने खिलाडि़यों को शुभ-कामनायें देते हैं। मुझे विश्वास है हमारे खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम योगदान करेंगे और हमें उपलब्धि पर गर्व होगा।