रेप के आरोप में फसे लोकमान्य तिलक के परपोते , मामला दर्ज
एक महिला ने लोकमान्य तिलक के परपोते पर रेप क आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते महिला ने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात कही थी, लेकिन किसी वजह से उसे रद्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी हो कि रोहित तिलक कांग्रेस के नेता भी हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर अप्पासाहेब शेवाल ने बताया कि, तिलक की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि रोहित तिलक ने 2009 और 20014 में महाराष्ट्र के फूड मिनिस्टर गिरीश बापट के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वही कल पीड़ित महिला पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला से मिली, इसके बाद विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला के मुताबिक, उसकी दो साल पहले एक प्रोग्राम में रोहित से मुलाकात हुई थी। तभी से पहचान बढ़ गई। उसने मुझे शादी का झांसा भी दिया। “उसने मुझे धमकाया और मेरे साथ रेप भी किया। यहां तक मेरी पिटाई भी की।” महिला की शादी टूट गई है और वह 12 साल से पति से अलग रह रही है।