लुधियाना में केजरीवाल करेंगे व्यापार-उद्योग मैनीपफेस्टो जारी
चंडीगढ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 23 अक्टूबर को लुधियाना में व्यापार और उद्योग मैनीपफैस्टो जारी करेंगे। यह जानकारी पंजाब डायलाॅग समिति के चेयरमैन कंवर संधू और व्यापार और उद्योग विंग के प्रमुख अमन अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार की उद्योग विरोधी नीतियों के कारण उद्योगपतियों ने अपने यूनिट दूसरे राज्य में तब्दील कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार वाली नीतियां बना कर व्यापारियों के दिलों में सरकार प्रति भरोसा बहाल करने की बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि अपनी तीन दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान 23 अकटूबर को अरविन्द केजरीवाल लुधियाना और मंडी गोबिन्दगढ़ में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे। अरविन्द केजरीवाल मैनीफैस्टो जारी करेंगे और सबंधित लोगों को संबोधन भी करेंगे।