वैज्ञानिक अभी भी नही हारे है हिम्मत, जानिए खबर
चांद को छूने का इसरो का प्रयास भले ही बीती रात असफल हो पर चाँद को छूने का अभी भी उम्मीदें कायम हैं जी हां यह एक अच्छी खबर यह है कि अगले समय मे कुछ भी सम्भव हो सकता है |हमारे वैज्ञानिक अब भी हिम्मत नहीं हारे हैं और उनका हौसला बुलंद है। इसरो चीफ ने डीडी न्यूज से विशेष बातचीत में स्पष्ट कहा है कि लैंडर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। निश्चित तौर पर 135 करोड़ भारतीयों में छाई मायूसी के बीच इस तरह की कोशिश एक नई उम्मीद को जगा रही है। इसरो के वैज्ञानिक अब भी मिशन के काम में डटे हुए हैं।
आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है
आपको बता दें कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब चंद्रमा के सतह से महज 2 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया। इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि विक्रम लैंडर उतर रहा था और लक्ष्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका काम सामान्य था। उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया। आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।